अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति, सम्मान और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः मजबूत करने का अवसर है।

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, धैर्य और सृजन का स्वरूप माना गया है। परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण तक, महिलाओं की भूमिका हमेशा से अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज की महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान

और खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं। यह बदलते हुए भारत की तस्वीर है, जहाँ महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना रही हैं।

महिलाओं का सशक्तिकरण किसी एक वर्ग या समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। जब महिलाएँ शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इस

महिला दिवस पर हम सभी यह संकल्प लेते की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और

बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸